सच्ची मोहब्बत भाग-3



सच्ची मोहब्बत भाग-3


भाग-2से----शशि इतना तेज था कि किसी इंसान की दो बातें सुनकर ही समझ जाता था कि वह सच बोल रहा है या झूठ। कशिश लगातार कई महीनों से झूठ बोले जा रही थी और शशि कुछ बोलता तो बोल देती आप की कसम। शशि उसे तो कुछ नहीं कहता पर उसकी झूठी बातों और झूठी कसमों से बहुत रोता क्योंकि वह सब कुछ समझ गया था कि कशिश को कोई और मिल गया है पर कशिश हमेशा मना कर देती और बोलती कि वह उसके अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकती वह उसको अपना पति मानती है।

अब शशि जब भी कॉल करता रोता रहता। बात करते हुये उसे सांसे भी ढंग से नही आती। कशिश कुछ देर सुनती और कॉल काट देती उसे शशि की इस हालत से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योकि वह अपनी दुनिया में मशगूल थी। शशि को फोन पर रोते हुये लगातार 7 दिन हो गये थे।

*सच्ची मोहब्बत भाग-3*

अब शशि को यह दुख तो था कि कशिश किसी और से बात कर रही है। लेकिन अब उसे कशिश की और ज्यादा चिंता होनें लगी थी। वह सोचता था कि कही वह किसी भेड़िये का शिकार ना हो रही हो। क्योंकि शशि 5 सालों से घर से बाहर ही काम कर रहा था वह बाहर कि सब दुनियादारी और सब लड़कों को समझ चुका था कि कैसे किसी भी लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके जिस्म को नोचा जाता है और उसके साथ ही उसका वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया हैं।
शशि अब इससे डर रहा था कि कही कशिश किसी वहसी भेड़िए का शिकार ना बन जाए जो प्यार के नाम पर सिर्फ उसके जिस्म के साथ खेले।

अगले रोज शाम को शशि उसे कॉल करता है और बोलता है आज सिर्फ उसको आपकी 30 मिनट चाहिये। वह उससे आज सिर्फ 30 मिनट बात कर ले फिर चाहे वह कभी बात ना करें। कशिश जॉब पर थी हां कह देती है और बोलती है मैं घर जाकर बात करती हूं। रात 8:00 बजे कशिश का कॉल आता है और बोलती है घर पर सब है मैं ईयर फोन लगाकर आपसे बात कर रही हूँ। मैं बोल बहुत कम पाऊंगी पर आप बोलते जाओ मैं सब सुन रही हूँ।
शशि अपनी बात शुरू करता है और कहता है कि कशिश आपको पता तो है कि 2,3 महीनों से हमारे बीच में लड़ाई के सिवा कुछ नहीं चल रहा। आप मुझे बिल्कुल भी वक्त नहीं दे पा रहें। शायद उसका कारण खुद को भी पता है क्या है।
कशिश एक बात आपको यह भी पता है कि मुझे आपसे बहुत ज्यादा मोहब्बत है पर आपसे भी ज्यादा मुझे सच से मोहब्बत है। यदि आप कोई गलती करके भी सच बताकर मेरे पास लौटों तो मैं खुशी-खुशी आपको अपना लूंगा और झूठ के कारण तो मैंने पहले ही कई रिश्ते खोए हैं तो आज आपको भी खो दूंगा।

शशि समझाते हुये कशिश को कहता है कि कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे ना चाहते हुए भी हमारे माहौल के हिसाब से कई बार हमारी दोस्ती कई लड़कों से हो जाती है और हमारे प्रेमी के होते हुए भी हमें उन लड़कों में कोई पसंद आने लगता है। वह लड़का प्रपोज भी कर देता है और शादी करने का वादा भी करता है। हम उसे मना नहीं कर पाते और अपने प्यार को धोखा देने लग जाते हैं। हालांकि हम नये लड़के के मिलने के बाद भी अपने प्रेमी से बात करते है। लेकिन उस वक्त हमें नये लड़के से बात करना ज्यादा अच्छा लगता हैं। जिस कारण हम अपने प्रेम को वक्त नही दे पाते और उसे नजर अंदाज करना शुरू कर देते हैं और साथ ही हम छोटी-छोटी बातों पर झूठ भी बोलने लगते हैं ताकि हमारे बारे में कुछ पता ना चल सके। फिर अपनी एक झुठ छुपाने के चक्कर में सौ झुठ बोलने लगते है। लेकिन झुठ छुपाया नही छुपता सच पता लग ही जाता है।

कशिश आपको यह तो पता है कि हमारे रिश्ते को 6-7 साल हो गए हैं। मैंने इतने सालों में सिर्फ चार बार कीस भी हमेशा आपकी मर्जी से ही किया है कभी जबरदस्ती नही की। इसके अलावा आपको छुआ भी नहीं है। शशि की आंख से आंसू नहीं रुक रहे थे और वह बोले जा रहा था। शशि आंसू पहुंचकर फिर अपनी बात शुरू करता है कि कशिश इस जमाने में सच्ची मोहब्बत करने वाले बहुत कम लोग मिलते हैं। शादी का झुठा वादा करके सब के सब प्यार के नाम पर जिस्म चाहते हैं। कशिश आज की इस दुनिया में सच्चा प्यार एक प्रतिशत लोग ही करते हैं बाकी सब लड़कों को प्यार के नाम पर जिस्म के साथ खेलना होता है। प्रपोज करने के बाद शुरूआती दस दिनों में ही संभोग की बाते करना शुरू कर देते है। एक-दो महीनों में ही उन्हें होटल या किसी कमरे में मिलना होता है। यह शादी का झांसा देकर सिर्फ प्यार के नाम पर जिस्म से खेलते हैं। जब लड़की मिलने को राजी हो जाती है तो उससे बात करते हैं अन्यथा फिर कोई दुसरी लड़की देखते है और संभोग करने के बाद किसी लड़की से तब तक बात करते है जब तक वह उन्हें अपना जिस्म परोसती रहती है। जब वह मिलने से मना करने लगती है तो उसका वीडियो एवं फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते है और तन और धन का शोषण करते हैं।

कशिश आप हमेशा यह ध्यान में रखना कि किसी भेड़िए का शिकार ना हो जाओ। यदि आप किसी से प्यार करने लग गये हो या कोई आपको बहुत प्यार करने लग गया हो तो यह बात ध्यान रखना की वह आपका इस्तेमाल ना करें। कशिश आपका यह तो पता है कि 7 साल में मैंने आपको कीस के अलावा कुछ भी नहीं किया। यदि आपको ऐसा कोई लड़का मिल गया है जो आपके जिस्म से नहीं आपसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है तो आप उसके साथ खुशी-खुशी रहो। लेकिन कशिश एक बात ध्यान में रखना और देखना कि वह आपके जिस्म को छ: साल छोड़ो, दो साल भी बिना छुए रह सकता है क्या ? यदि वह 2 साल आपके जिस्म को बिना छुए निकाल दे तो आप सदा के लिए उसकी हो जाना वह लड़का आपको मुझसे भी बहुत ज्यादा प्यार करेगा।

कशिश अब खामोश हो चुकी थी उसकी एक रोने के सुबकी सुनाई दी और वह बोल पड़ी शशि आई एम सॉरी, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी। मैं मेरी फ्रेंड सीमा के बहकावे में आकर उसके ही किसी फ्रेंड सौरभ से दोस्ती कर बैठी। शशि उसने मुझे मेरे जन्मदिन के दिन प्रपोज किया और मैंने हां कर दी उसके बाद से मैं लगातार उससे बातें कर रही हूँ । शशि आई एम सॉरी मैं उससे कई बार मिल चुकी हूं और हम दोनो तीन-चार बार उसकी कार में घूमने भी गए हैं। लेकिन हमारे बीच रोमांस के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है जो मुझे नहीं करना चाहिए था यार मुझे समझ ही नहीं आया यह सब मात्र 20 दिन में इतनी जल्दी कैसे हो गया और वह फुट-फुट कर रोने लगी।
फिर वह रोते हुये कहने लगी आप की कशिश जो सिर्फ आपके अलावा किसी और से मिलने की सोचना तो दूर की बात किसी दुसरी की तरफ देखती तक नहीं थी। और आज यह क्या कर गयी। कशिश कहती है कि मुझ पर मेरी गलत संगत का असर हो गया था। सीमा ने मुझे बिल्कुल बदल दिया था। जिस कारण मुझे आपका प्यार दिखा ही नहीं दिया। वह बोलती थी कि शशि की भी तो कई सारी लड़कियां फ्रेंड है वो भी तो वहां किसी और से रिश्ता रख रहा होगा। शशि मुझे माफ कर दो प्लीज और वह फूट-फूट कर रोने रोए जा रही थी। मैं अब आपके के क्या किसी के लायक नहीं रही मैंने आपका भरोसा तोड़ा है। लेकिन शशि आपकी कसम मैनें उसके साथ रोमांस (अर्दसंभोग) से ज्यादा कुछ नही किया। मैनें आज आपको सबकुछ सच बता दिया और अब कभी कुछ नही छुपाउंगी। शशि को यह तो बता था कि उसके अलावा दुनिया में ऐसे लड़के बहुत कम है जो सिर्फ रोमांस करके लड़की को छोड़ दे उसके साथ जबरदस्ती ना करें। लेकिन उसे कशिश की बाते सही लग रही थी क्योकि उसने शशि की कसम खाकर सब बताया था।

जिन्हें जिस्म की तलाश थी उन्हें जिस्म मिला।
जिन्हें इश्क की तलाश थी, वो सदा भटकते रहे।।

शशि यह सब सुनकर पूरी तरीके से टूट चुका था। आंख से आंसू नहीं लहू बह रहे थे। दिल टूट कर चुरा हो गया था और शशि को इस धौके का दर्द सहन नही हुआ तो उसने ब्लेड से अपनी अंगुलियां और हाथ काट लिया और साथ ही दीवार में मार-मार कर अपना सिर फोड़ लिया।
अब शशि पूरा टूट चुका था लेकिन उसे हमेशा से सच पसंद था और वह हमेशा सच के साथ खड़ा रहता था। वह पहले भी कशिश कहता था कि कोई गलती करके वह उसे सब सच बता देगी तो वह उसे खुशी-खुशी माफ कर अपना लेगा। आज कशिश ने सब सच बता दिया था इसलिये शशि यह गहरा दर्द दिल में लेकर भी कशिश को अपनाने की सोच रहा था क्योंकि उसे पता था कि कशिश को अपनी गलती का पछतावा है और वह बहुत दुखी भी है।
धौखे और सच से टूटा हुआ शशि जिसे अब ढंग से सांसे भी नही आ रही थी कशिश से कहता है कि मुझे पता है आपको अपनी गलती का पछतावा और अफसोस है। आज आपने मुझे सब कुछ बता कर मेरे दिल में खुद के प्यार को खत्म होने से थोड़ा बचा लिया। मैं आज भी आपसे प्यार करता हूं शादी करना चाहता हूं। लेकिन कशिश.....

शेष कहानी कल अगले भाग में

-सनी लाखीवाल

Comments