आपकी याद मुझको तड़पाने लगी।

आपकी याद मुझको तड़पाने लगी।
ख्वाब में नींद में तुम जो आने लगी।।
आप जो आ गये जिन्दगी में मेरे,
यू लगा जिन्दगी मुस्कुराने लगी।।
आप जो मिल गये हर खुशी मिल गयी।
यू लगा मुझको तो जिन्दगी मिल गयी।।
गमों का अंधेरा मिटाने के खातिर,
मुझको तो चाँद-सी रोशनी मिल गयी ।।
आपने जो छुआ तो मजा आ गया।
आपके प्यार का अब नशा छा गया ।।
जिन्दगी मुझको जन्नत-सी लगने लगी,
और दिल चाँद-सा, जगमगा-सा गया।।
मेरे सपनो की दुनिया सजा दीजिए।
जो मिला ना कभी,वो मजा दीजिए।।
इस जन्म ही नही,सात जन्म एक हो,
बस खुदा से इतनी इल्तिजा कीजिए।।
सनी लाखीवाल
राजपुरा(शाहपुरा) जयपुर 
13/12/2017

Comments