वृंदावन में काव्य सागर सम्मान से सम्मानित हुये सनी लाखीवाल


(शाहपुरा) ग्राम राजपुरा निवासी युवा कवि सनी लाखीवाल को वृंदावन में साहित्य सागर द्वारा स्वर सागर सम्मान व काव्य सागर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे उत्कृष्ट सृजन व उनकी पुस्तक काव्य सांझा संग्रह सरगम के लिये दिया गया। सरगम का विमोचन साहित्य सागर जो कि एक राष्ट्रीय साहित्यिक मंच हैं। उसके द्वारा कान्हा की नगरी वृंदावन उत्तरप्रदेश में किया गया। इस महाआयोजन के अध्यक्ष साहित्य सागर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल व मुख्य अतिथि राघव दास जी महाराज व विशिष्ट अतिथि बृजमोहन कुंडलिया (रक्षामंत्रालय) रहे। इस महाआयोजन में 25 पुस्तकों का विमोचन हुआ। वहाँ सम्पूर्ण भारत के सैकडों साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार ने किया।
Sunny lakhiwal shahpura

Comments